चंडीगढ: पश्चिमोत्तर में गर्मी से मिली राहत
- बारिश से किसानों के मुरझाये चेहरे खिले
चंडीगढ, शुक्रवार, 17 जून 2022। पश्चिमोत्तर क्षेत्र में पिछले चौबीस घंटों में हल्की से औसत बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी तथा लू से राहत मिली वहीं गर्मी से फसलों को हो रहे नुकसान से मुरझाये किसानों के चेहरे खिल उठे। मौसम केन्द्र के अनुसार क्षेत्र में अगले पांच दिन तक व्यापक बारिश होने के आसार हैं। हरियाणा तथा पंजाब में हल्की से औसत तथा कहीं कहीं भारी बारिश होने का अनुमान है। इसके अलावा मौसम केन्द्र ने कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी दी है।
चंडीगढ में पिछले चौबीस घंटों में 17 मिलीमीटर बारिश हुई। आज दिन में तेज बौछारें पड़ीं तथा बादल छाये रहे और बीच -बीच में सूरज बादलों के बीच आंख मिचौनी खेलता रहा। हरियाणा में अंबाला 44 मिमी , करनाल पांच मिमी , रोहतक सात मिमी, गुडगांव 10 मिमी सहित कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हुई जिससे भीषण गर्मी से राहत मिली। अगले पांच दिन तेज बारिश के आसार हैं। पंजाब में भी कुछ स्थानों पर बारिश हुई। जहां अमृतसर 18 मिमी, लुधियाना 17 मिमी, बल्लोवाल 30 मिमी, पटियाला 15 मिमी, पठानकोट पांच मिमी, बठिंडा आठ मिमी, फरीदकोट 12 मिमी, गुरदासपुुर 13 मिमी, जालंधर 18 मिमी , रोपड़ 37 मिमी वर्षा हुई ।
Similar Post
-
ऊर्जा संरक्षण का संदेश देने साइकिल से अदालत पहुंचे राजस्थान उच्च न्यायालय के न्यायाधीश
जयपुर, शनिवार, 16 मई 2026। देश में ऊर्जा संरक्षण को लेकर चल रही म ...
-
महिला आयोग 'शक्ति संवाद' का चौथा संस्करण श्रीनगर में आयोजित करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 16 मई 2026। राष्ट्रीय महिला आयोग अपने प्रमुख ...
-
सहारनपुर में पुलिस मुठभेड़ के बाद 25 हजार रुपये का इनामी अपराधी गिरफ्तार
सहारनपुर (उप्र), शनिवार, 16 मई 2026। सहारनपुर जिले की बेहट थाना प ...
