दिल्ली में यमुना में डूबे तीन युवक, निकाले गए शव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 08 जुलाई 2022। उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी में यमुना नदी में डूबे तीन युवकों के शव की शुक्रवार सुबह बरामद किए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि बृहस्पतिवार को 14 से 20 साल की उम्र के चार लोग नदी में स्नान करने के लिए लोनी से सोनिया पुश्ता आए थे। शाम को जब वे घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। उनके एक दोस्त के कहने पर, नदी के किनारे जा कर देखा गया जहां एक मोटरसाइकिल और कुछ कपड़े मिले। डीसीपी ने कहा कि खोज व बचाव अभियान जारी है और अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
