राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में बारिश का दौर जारी
जयपुर, शनिवार, 16 जुलाई 2022। राजस्थान में मानसून की बारिश का दौर जारी है, जहां कई इलाकों में पिछले 24 घंटे में अधिकतम 13 सेंटीमीटर तक बारिश हुई है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार सुबह तक 24 घंटे में राज्य के मकराना, नागौर में सबसे अधिक 13 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। इसी तरह चुरू के रतनगढ़ में आठ सेंटीमीटर हनुमानगढ़ के संगरिया में सात सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के बनेड़ा एवं उदयपुर के खेरवाड़ा में छह सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई। जयपुर में इस दौरान 16.8 मिलीमीटर बारिश हुई। राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश हो रही है और यह दौर जारी रहने का अनुमान है।
Similar Post
-
कर्नाटक: सीएम डीके शिवकुमार ने भाजपा पर 'वंदे मातरम' विवाद को लेकर अशांति फैलाने का लगाया आरोप
बेंगलुरु, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। कर्नाटक के मुख्यमंत्री डीके ...
-
स्टालिन के अचानक बीमार पड़ने के बाद डीएमके ने 'मुप्पेरुम विझा' कार्यक्रम किया स्थगित
चेन्नई, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। डीएमके ने पार्टी अध्यक्ष एम.के. ...
-
न्यायालय का पुलिस अधिकारियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने संबंधी सूरी की याचिका पर विचार करने से इनकार
नई दिल्ली, मंगलवार, 15 सितंबर 2026। उच्चतम न्यायालय ने गाजियाबा ...
