भारत को बड़ा झटका, राष्ट्रमंडल खेलों से हटे नीरज चोपड़ा
नई दिल्ली, मंगलवार, 26 जुलाई 2022। ओलम्पिक स्वर्ण विजेता और विश्व चैंपियनशिप के रजत विजेता भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा ने चोट चिंताओं के कारण बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया है जिससे भारत की इन खेलों में पदक उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। नीरज को अमेरिका के यूजीन में विश्व चैंपियनशिप के दौरान हल्की चोट लगी थी और सोमवार को एम्आरआई स्कैन कराने के बाद उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों से हटने का फैसला किया। भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के अध्यक्ष आदिल सुमारिवाला ने कहा कि नीरज ने महासंघ से भारतीय ओलम्पिक संघ (आईओए) को यह बताने का आग्रह किया है कि वह बर्मिंघम खेलों में भारतीय दल के ध्वजवाहक नहीं बन पाएंगे।
Similar Post
-
इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 48 करोड़ रुपये का मादक पदार्थ जब्त, दो थाई नागरिक गिरफ्तार
नई दिल्ली, शनिवार, 23 मई 2026। सीमा शुल्क विभाग ने इंदिरा गांधी अ ...
-
जम्मू कश्मीर: राजौरी में तलाशी अभियान के दौरान मुठभेड़
जम्मू, शनिवार, 23 मई 2026। जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में संदिग ...
-
ओडिशा: भुवनेश्वर हवाई अड्डे पर इबोला निगरानी प्रणाली शुरू
भुवनेश्वर, शनिवार, 23 मई 2026। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएच ...
