गुजरात के हर बेरोज़गार युवा को देंगे रोजगार, गुजरात में बोले केजरीवाल- बिजली के बिल आएंगे ज़ीरो
नई दिल्ली, रविवार, 07 अगस्त 2022। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गुजरात के दौरे पर हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 27 साल से गुजरात में शासन कर रही है और अहंकारी हो गई है। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में पिछले हफ्ते 25 लाख परिवारों के बिजली बिल ज़ीरो आए हैं। 1 सितंबर तक 26 लाख और परिवारों के बिल ज़ीरो आएंगे। दिल्ली में कई साल से बिल ज़ीरो आ रहे हैं। गुजरात में भी अगर हमें मौका मिलेगा तो यहां भी बिजली के बिल ज़ीरो आएंगे। अरविंद केजरीवाल इस साल दिसंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले अपने अभियान के तहत शनिवार से गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर हैं।
आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि जैसे दिल्ली में रोज़गार दिए वैसे ही गुजरात के हर बेरोज़गार युवा को रोज़गार देंगे, जब तक रोज़गार नहीं मिल जाता तब तक हर महीने 3,000 रुपये बेरोज़गारी भत्ता देंगे। 10 लाख सरकारी नौकरियां तैयार करेंगे। पेपर लीक के खिलाफ सख़्त क़ानून बनाएंगे। केजरीवाल ने कहा कि गुजरात में 27 साल से बीजेपी राज कर रही है, वे अहंकारी हो गए हैं। उनका लोगों से कोई लेना-देना नहीं है। मैं दिल्ली का सीएम होने के नाते 'लट्ठा' (नकली शराब) की घटना के पीड़ितों से मिला, जबकि सीएम उनसे मिलने भी नहीं गए। अब एक विकल्प है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
