श्रीकांत त्यागी तीन लोगों के साथ मेरठ से गिरफ्तार
मेरठ, मंगलवार, 09 अगस्त 2022। महिला से अभद्रता करने के आरोपी श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस ने मेरठ से तीन अन्य लोगों के साथ मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की गई है लेकिन बताया गया है कि श्रीकांत त्यागी को नोएडा पुलिस अपने साथ ले गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी श्रीकांत त्यागी लगातार पत्नी और अपने वकील से बात करने की कोशिश कर रहा था। मोबाइल लोकेशन से ही पुलिस उस तक पहुंच सकी और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मंगलवार को उसकी पत्नी को दोबारा हिरासत में लिया था। इससे पहले पुलिस ने शुक्रवार को भी श्रीकांत त्यागी की पत्नी को हिरासत में लेकर 24 घंटे से ज्यादा पूछताछ की थी। उल्लेखनीय है कि नोएडा पुलिस त्यागी पर गैंगस्टर की कार्रवाई करके उस पर 25 हजार इनाम भी घोषित किया था। आरोपी की तलाश में नोएडा पुलिस की आठ टीमें तीन राज्यों में उसकी तलाश में लगी थीं। सोमवार को सोसायटी स्थित उसके घर पर अवैध निर्माण को तोड़ा गया था। साथ ही आरोपी पर दबाव बनाने के लिए भंगेल में उसकी दुकानों पर जीएसटी टीम ने भी छापेमारी भी की थी।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
