पाकिस्तान में बाढ़ से 28 से अधिक लोगों की मौत
इस्लामाबाद, सोमवार, 29 अगस्त 2022। पाकिस्तान में भारी बारिश से अचानक आई बाढ़ और अन्य संबंधित घटनाओं में कम से कम 28 लोगों की मौत हो गयी तथा अन्य 48 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एनडीएमए) ने कहा कि देश में मानसूनी बारिश के जून से शुरू होने से अब तक भारी बारिश और बाढ़ से 1,061 लोगों की मौत हो चुकी है और इसके अलावा 1,575 अन्य घायल हो गए हैं। एनडीएमए द्वारा रविवार रात जारी एक रिपोर्ट के अनुसार देश भर में पिछले 24 घंटों में बारिश और अन्य घटनाओं में जान गंवाने वालों में कम से कम 11 बच्चे और तीन महिलाएं शामिल हैं। भारी बारिश से खैबर पख्तूनख्वा प्रांत सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ, जहां 16 लोगों की मौत हो गयी है। अधिकारियों ने बताया कि मानसूनी बारिश से आई बाढ़ और भूस्ख्लन से करीब 9,92,871 घर, 170 पुल और 157 दुकानें क्षतिग्रस्त हो गई हैं।
Similar Post
-
यूपी कांग्रेस की अध्यक्ष आराधना मिश्रा का बड़ा बयान, कहा-विधानसभा चुनाव में जीत जरूरी, सीट नहीं
नई दिल्ली, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की नई ...
-
आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय के पांच नए न्यायाधीशों ने ली शपथ
अमरावती, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट के पांच ...
-
बिहार में बाढ़ : पप्पू यादव का सरकार पर हमला, बोले-गाद नासा ने नहीं, बिहार की व्यवस्था ने जमा की
पटना, सोमवार, 05 अक्टूबर 2026। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद राजेश ...
