बेंगलुरु में बारिश : महिला की बिजली का करंट लगने से मौत
बेंगलुरु, मंगलवार, 06 सितंबर 2022। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के सिद्धपुरा इलाके में बारिश के पानी से भरी सड़क से गुजर रही 23 वर्षीय एक युवती की कथित तौर पर करंट लगने से मौत हो गई। पुलिस ने मंगलवार को कहा कि बिजली के खंभे के संपर्क में आने पर उसे करंट लगा। पुलिस सूत्रों ने बताया कि घटना सोमवार रात को तब हुई जब पीड़िता अपनी स्कूटी से घर लौट रही थी। चश्मदीदों के मुताबिक पीड़िता सड़क के जल जमाव वाले हिस्से से गुजर रही थी, तभी उसका वाहन खराब हो गया और संतुलन बनाने के लिए उसने नजदीकी बिजली के खंभे से सहारा लेने की कोशिश, लेकिन वह खंभे में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गई। सूत्रों ने बताया कि स्थानीय लोग तत्काल पीड़िता को अस्पताल लेकर गए, जहां उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि पीड़िता निजी स्कूल के प्रशासनिक विभाग में कार्य करती थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मामले की जांच जारी है।
Similar Post
-
अयोध्या-जनकपुर ट्रेन परिचालन भारत-नेपाल संबंधों को प्रगाढ़ करेगा : जद(यू)
नई दिल्ली, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। जनता दल (यूनाइटेड) ने सोमवार क ...
-
पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर ‘पश्चिम बंगा’ करने का प्रस्ताव अगले सत्र में पेश होगा : मुख्यमंत्री
कोलकाता, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
-
अयोध्या से जनकपुर के बीच साप्ताहिक ट्रेन 10 स्टेशनों से गुजरेगी
अयोध्या, सोमवार, 23 नवम्बर 2026। अयोध्या को नेपाल के जनकपुर से ज ...
