एनआईए ने पीएफआई के नेताओं-समर्थकों के ठिकानों पर छापेमारी की
हैदराबाद, रविवार, 18 सितंबर 2022। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने रविवार को आतंकवाद से जुड़े होने के संदेह के आधार पर तेलंगाना के निजामाबाद, जगतियाल, निर्मल और भैंसा में पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के नेताओं और समर्थकों के घरों, दुकानों और कार्यालयों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक एनआईए के अधिकारियों ने चार गुटों में बंटकर निजामाबाद में 20 जगहों पर छापेमारी की। निजामाबाद की सूचना के आधार पर एनआईए के अधिकारियों ने भैंसा पर भी छापेमारी की। एनआईए अधिकारियों ने निजामाबाद जिले के एडापल्ली मंडल में शेख मुकिद के घर पर छापेमारी की। तलाशी के दौरान एनआईए ने कथित तौर पर बैंक खातों, लेनदेन का विवरण एकत्र किया और शेख मुकीद का पासपोर्ट जब्त कर लिया। जगतियाल में एनआईए ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर टी आर नगर में मेडिकल की दुकानों के अलावा चार घरों में छापेमारी की। अधिकारियों ने टावर सर्किल इलाके में भी तलाशी ली। तलाशी के दौरान एनआईए ने कथित तौर पर दोनों क्षेत्रों में डेयरी और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
