कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव की दौड़ में दिग्विजय भी शामिल
नई दिल्ली, गुरुवार, 29 सितंबर 2022। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हो रहे चुनाव के लिए टिकट पाने वालों में राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भले ही पिछड़ते नजर आ रहे हैं लेकिन इस दौड़ में वरिष्ठ नेता शशि थरूर और पवन बंसल के बाद अब दिग्विजय सिंह भी शामिल हो गए है। भारत जोड़ो यात्रा के अध्यक्ष सिंह ने यात्रा को केरल में छोड़कर दिल्ली पहुंचने के बाद स्पष्ट किया ''मैं यहां कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन फॉर्म लेने आया हूं और अपना नामांकन पत्र कल भर दूंगा। सिंह से पहले पार्टी के लोक सभा सदस्य थरूर नामांकन पत्र ले चुके हैं और पांच सेट भरने की प्रक्रिया में जुटे हैं। वरिष्ठ नेता पवन बंसल ने भी नामांकन पत्र लिया है लेकिन बाद में कहा कि नामांकन पत्र उन्होंने किसी और के लिए मंगाया है। गौरतलब है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र भरने की 30 सितंबर आखिरी तिथि है। एक सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच का काम किया जाएगा और 17 अक्टूबर को चुनाव होने है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
