मध्य प्रदेश में महात्मा गांधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज
खंडवा (मप्र), रविवार, 30 अक्टूबर 2022। मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी रविवार को दी। जावर थाना प्रभारी शिवराम जाट ने बताया कि यह घटना शुक्रवार-शनिवार की दरम्यानी रात को ग्राम रनगांव में गांधी चौक पर घटी जिसके बाद अज्ञात अपराधियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि जावर ग्राम पंचायत सचिव देवराज सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। स्थानीय कांग्रेस नेता कुंदन मालवीय ने कहा कि इस घटना से ग्रामवासियों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांधीजी की प्रतिमा तोड़ने वालों की जल्द पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
