नौसेना कर्मियों ने बहादुर जवानों को नौसेना दिवस पर दी श्रद्धाजंलि
हैदराबाद, रविवार, 04 दिसम्बर 2022। भारतीय नौसेना के 51वें नौसेना दिवस पर नौसैनिक कर्मियों ने रविवार को सिंकरादाबाद में वीरुला सैनिक स्मारक (युद्ध स्मारक) पर शहीद सैनिकों को भावभीनी श्रद्धाजंलि अर्पित की। भारतीय नौसेना के 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान में कराची हार्बर पर शुरु किए हमले , ऑपरेशन ट्राइडेंट की याद में हर साल चार दिसंबर को नौसेना दिवस मनाया जाता है। कमोडोर सुधीर परकला (सेवानिवृत्त) ने नौसेना के पूर्व सैनिकों की ओर से तथा रियर एडमिरल वी राजशेखर, स्टेशन कमांडर (नौसेना) ने भारतीय नौसेना, हैदराबाद स्टेशन की ओर से पुष्पांजलि अर्पित की। नौसेना सप्ताह गतिविधियों के हिस्से के रुप में अनाथालयों को सहायता , रक्तदान शिविरों , बैंड वादन इत्यादि कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है।
Similar Post
-
यादवपुर विश्वविद्यालय में झड़प: जांच समिति के प्रमुख ने इस्तीफा दिया
कोलकाता, सोमवार, 24 अगस्त 2026। यादवपुर विश्वविद्यालय परिसर मे ...
-
कॉजपा ने राज्य सरकारों को पत्र लिखकर स्कूलों से जुड़ी जानकारी मांगी
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। सरकारी स्कूलों की स्थिति को अप ...
-
जेपीएससी परीक्षा में 'अनियमितताओं' की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर केंद्र, झारखंड सरकार को नोटिस
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने झारखंड संय ...
