राजस्थान के चुरू में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस
जयपुर, सोमवार, 12 दिसम्बर 2022। राजस्थान के चुरू में रविवार रात तापमान पांच डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, रविवार रात को जोधपुर संभाग के जिलों में तापमान सामान्य से अधिक रहा, जबकि शेष संभागों में यह लगभग सामान्य रहा। इस दौरान न्यूनतम तापमान सीकर के फतेहपुर में 6.0 डिग्री, करौली में 7.3 डिग्री, चित्तौड़गढ़ में 7.4 डिग्री, पिलानी (झुंझुनू) में 7.7 डिग्री, संगरिया (हनुमानगढ़) में 8.9 डिग्री और वनस्थली (टोंक) में 10 डिग्री व सीकर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, राज्य में अन्य जगहों पर न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। अगले 24 घंटों में मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
