पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम फिर शुरू
पुरी, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर के ‘रत्न भंडार’ की सूची तैयार करने का काम बृहस्पतिवार को फिर शुरू हो गया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।पुरी के जिलाधिकारी दिव्यज्योति परिदा ने बताया कि सूची बनाने का काम शुक्रवार तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि कार्तिक के महीने में होने वाले प्रमुख धार्मिक अनुष्ठानों के कारण यह काम रोक दिया गया था।
इससे पहले, 31 अगस्त और एक सितंबर को सूची तैयार करने का काम हुआ था। अधिकारियों के अनुसार, 48 साल बाद इस साल मार्च में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम शुरू हुआ था। उन्होंने बताया कि अब तक 17 दिन में 93 घंटे और 51 मिनट तक यह काम किया जा चुका है। अधिकारियों के मुताबिक, ‘चलंति भंडार’ (चल कक्ष) और ‘बाहर भंडार’ (बाहरी कक्ष) की सूची तैयार करने का काम पूरा हो चुका है, जबकि ‘भीतर भंडार’ (भीतरी कक्ष) में रखी कीमती वस्तुओं की गिनती और उनका वजन नापने का काम जारी है। परिदा ने बताया कि पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जा रही है और 3डी मैपिंग का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
उन्होंने कहा, ‘‘सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति बिश्वनाथ रथ की अध्यक्षता में अनुभवी रत्नविज्ञानी और अधिकृत समिति के सदस्य सूची तैयार करने के काम के दौरान भंडार कक्ष के भीतर मौजूद हैं।’’ इस बीच, श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने कहा कि सूची तैयार करने के दौरान श्रद्धालुओं को ‘बाहरा काठा’ (बाहरी लकड़ी की बाड़) के पास से देवताओं के दर्शन करने की अनुमति दी जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि पिछली बार सूची तैयार करने के दौरान हीरे, नीलम, मोती और माणिक सहित बहुमूल्य रत्नों से जुड़े आंकड़े 1978 की सूची के रिकॉर्ड से मेल खाते पाए गए थे।
Similar Post
-
पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम फिर शुरू
पुरी, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंद ...
-
भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने अमृतसर-जामनगर मार्ग पर अभ्यास किया
अहमदाबाद, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ...
-
संविधान दिवस पर एसएफआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इं ...
