संविधान दिवस पर एसएफआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया’ (एसएफआई) ने बृहस्पतिवार को संविधान दिवस के मौके पर राष्ट्रीय राजधानी में मंदिर मार्ग पर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला और मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को रद्द करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने हाथों में पोस्टर और बैनर थाम रखे थे, जिन पर “अगर आपको राज्य के चुनाव जीतने के लिए 13 करोड़ लोगों को वोट देने से रोकना पड़े”, “एसआईआर वापस लो, पुरानी मतदाता सूची बहाल करो” और “ज्ञानेश कुमार लोकतंत्र की हत्या कर रहे” जैसे नारे लिखे हुए थे। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली स्थित जंतर-मंतर को फिर से आधिकारिक विरोध स्थल के रूप में अधिसूचित किए जाने की मांग भी की। उन्होंने “एसआईआर रद्द करो” और “संविधान बचाओ” जैसे नारे लगाए। विरोध मार्च का आयोजन एसआईआर प्रक्रिया और मतदाताओं के अधिकारों पर इसके कथित प्रभाव से जुड़ी चिंताओं को उजागर करने के लिए किया गया था।
Similar Post
-
पुरी जगन्नाथ मंदिर में रत्न भंडार की सूची तैयार करने का काम फिर शुरू
पुरी, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ओडिशा में पुरी स्थित जगन्नाथ मंद ...
-
भारतीय सेना के चार माइक्रोलाइट विमानों ने अमृतसर-जामनगर मार्ग पर अभ्यास किया
अहमदाबाद, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ...
-
संविधान दिवस पर एसएफआई ने सीईसी ज्ञानेश कुमार के खिलाफ मार्च निकाला
नई दिल्ली, गुरुवार, 26 नवम्बर 2026। ‘स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इं ...
