राज्यपाल मिश्र ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटलबिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित किए
जयपुर, रविवार, 25 दिसम्बर 2022। राज्यपाल कलराज मिश्र ने रविवार को राजभवन में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उन्हें याद किया। मिश्र ने स्व. वाजपेयी को स्मरण करते हुए कहा कि राष्ट्रवाद के प्रणेता अटल जी ने शासन में पारदर्शिता के साथ जन—कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कार्य करने के उच्च आदर्श स्थापित किए। उन्होंने कहा कि उनकी स्मृति में आज का दिन प्रतिवर्ष सुशासन दिवस के रूप में इसलिए मनाया जाता है कि इसके जरिए हम उनके उच्चादर्शों को आत्मसात करते हुए कार्य कर सकें। मिश्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में श्री वाजपेयी जी ने राष्ट्र विकास की जो महत्वपूर्ण परियोजनाएं प्रारम्भ की उनकी नींव पर ही भारत फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर हो सकता है। उन्होंने इस अवसर पर स्व. वाजपेयी द्वारा स्थापित संसदीय परम्पराओं, संस्कृति और साहित्य की संवेदनशीलता से जुड़े उनके व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
