जम्मू कश्मीर के राजौरी मे दो IED नष्ट किए गए
राजौरी/जम्मू, सोमवार, 23 जनवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में एक नियंत्रित विस्फोट कर दो आईईडी नष्ट किए गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और सीआरपीएफ (केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल) के संयुक्त अभियान के दौरान राजौरी शहर से चार किलोमीटर दूर दसल गांव से रविवार शाम आईईडी बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि इन आईईडी का खुफिया जानकारी के आधार पर पता लगाया गया। उन्होंने बताया कि इन आईईडी को शहर से 30 किलोमीटर दूर चिनगुस वन क्षेत्र में बम निरोधक दस्ते ने एक नियंत्रित विस्फोट करके नष्ट कर दिया।
जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा संपन्न होने के कार्यक्रम और गणतंत्र दिवस के नजदीक आने के मद्देनजर राज्य में सुरक्षा कड़ी कर दी गई इै और सुरक्षा बलों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारी ने बताया कि जम्मू के नरवाल में शनिवार को दो विस्फोटों में नौ लोगों के घायल होने और राजौरी के खेओरा गांव से पिछले सप्ताह आईईडी मिलने की घटनाओं के बाद सुरक्षा बलों के लिए एक ताजा अलर्ट जारी किया गया है।
Similar Post
-
सीबीएन ने लखनऊ के पास ऑपरेशन ब्लैक हॉक में 18.64 किलो कच्ची हेरोइन जब्त की
नई दिल्ली, सोमवार, 24 अगस्त 2026। केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो (स ...
-
केरलम: एमडीएमए तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
कोच्चि, शनिवार, 23 अगस्त 2026। आबकारी विभाग ने कथित तौर से दिल्ल ...
-
उच्चतम न्यायालय झारखंड सिविल सेवा परीक्षा में ‘धांधली’ की सीबीआई जांच संबंधी याचिका पर 24 अगस्त को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, शनिवार, 23 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय झारखंड संयुक् ...
