जम्मू-कश्मीर: गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मौत, बचाव दल मौके पर मौजूद
श्रीनगर, बुधवार, 01 फ़रवरी 2023। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में गुलमर्ग स्कीइंग रिज़ॉर्ट के ऊंचाई वाले इलाके में बुधवार को एक भीषण हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस के मुताबिक, हिमस्खलन गुलमर्ग में एक प्रसिद्ध स्की रिज़ॉर्ट अफरवत चोटी हापथखुद में हुआ। गुलमर्ग के प्रसिद्ध अफरवात चोटी पर हिमस्खलन हुआ। बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया है। बारामुला पुलिस का कहना है कि कुछ स्कीयरों के फंसे होने की खबरों की पुष्टि की जा रही है।
बारामूला पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है। कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। विस्तृत जानकारी का इंतजार है।अधिकारियों ने बताया कि दो विदेशी नागरिक (स्की करने आए) और दो गाइड के लापता होने की खबर है। बारामूला पुलिस के मुताबिक, गुलमर्ग में हिमस्खलन में 2 विदेशी नागरिकों की मृत्यु हुई। 19 विदेशी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचा लिया गया है। बचाव दल मौके पर मौजूद है।
Similar Post
-
उत्तराखंड पुलिस के साथ मुठभेड़ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शातिर अपराधी सहित दो बदमाश गिरफ्तार
देहरादून, रविवार, 26 अप्रैल 2026। उत्तराखंड पुलिस ने पश्चिमी उत ...
-
आप ने पार्टी छोड़ने वाले सात सांसदों की सदस्यता समाप्त करने का अनुरोध राज्यसभा सभापति से किया
नई दिल्ली, रविवार, 26 अप्रैल 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद सं ...
-
वाराणसी में भीषण गर्मी के मद्देनजर काशी विश्वनाथ पर लगा शावर, मंदिरों में एसी-कूलर
वाराणसी (उप्र), रविवार, 26 अप्रैल 2026। वाराणसी में बढ़ती गर्मी क ...
