पश्चिम बंगाल के हावड़ा में आग से 20 दुकानें जलकर खाक, कोई हताहत नहीं
हावड़ा (पश्चिम बंगाल), गुरुवार, 02 फ़रवरी 2023। पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बृहस्पतिवार को तड़के आग लगने से कम से कम 20 दुकानें जलकर खाक हो गईं। एक अग्निशमन आधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, घटना बगनान सेंट्रल बस स्टैंड से सटे रजिस्ट्री गली इलाके में हुई। आग से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। अग्निशमन अधिकारी ने बताया कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां भेजी गई। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। अधिकारी के मुताबिक, पुलिस को संदेह है कि पहले शॉर्ट सर्किट की वजह से आग एक दुकान में लगी जो अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में फैल गई। दुकानदारों ने इस घटना में एक करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान होने का दावा किया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
