बेंगलुरु में ‘एयरो इंडिया शो’ का आयोजन
बेंगलुरु, शनिवार, 11 फ़रवरी 2023। बेंगलुरु में 13 फरवरी से शुरू होने जा रहे ‘एयरो इंडिया शो’ के दौरान लोगों को हवाई प्रदर्शन और करतब देखने को मिलेंगे। ‘एयरो इंडिया’ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 109 विदेशियों समेत 807 प्रदर्शकों ने येलहंका में वायुसेना स्टेशन पर आयोजित होने वाले ‘एयरो इंडिया शो’ में भाग लेने की पुष्टि की है। रक्षा अधिकारियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को शो का उद्घाटन करेंगे। शो के दौरान कई लड़ाकू विमान और हेलीकॉप्टर प्रदर्शन करेंगे। ‘एयरो इंडिया शो’ में एक भारतीय मंडप होगा, जो इस क्षेत्र में भारत के विकास को प्रदर्शित करेगा। भारत का हल्का लड़ाकू विमान तेजस भारतीय मंडप में आकर्षण का केंद्र होगा। शो के दौरान हवाई करतबों के अलावा बैठकें और सेमिनार भी आयोजित किए जाएंगे।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
