बांदा में सड़क हादसा,पांच मरे छह घायल
बांदा, गुरुवार, 16 फ़रवरी 2023। उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के तिंदवारी क्षेत्र में गुरुवार को एक सड़क हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौत हो गयी जबकि छह अन्य घायल हो गये। पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि आज भोर यह हादसा उस समय हुआ जब पैलानी थाना क्षेत्र के निवाईच गांव निवासी चित्रकूट जिले के राजापुर कस्बे में संपन्न शादी समारोह से वापस अपने गांव लौट रहे थे कि तिंदवारी पपरेंदा मार्ग में स्थित मिरगहनी गांव के निकट बोलेरो और स्कॉर्पियो ओवरटेक के चक्कर में अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गए। इस हादसे में कार सवार पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई और छह लोग घायल हो गए।
Similar Post
-
दिल्ली के उपराज्यपाल ने की ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। दिल्ली के उपराज्यपाल तरनजीत ...
-
तमिलनाडु विधानसभा में मुख्यमंत्री विजय ने भ्रष्टाचार की फाइलें होने का दावा करते हुए विपक्ष को कड़ी चेतावनी दी है
चेन्नई, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा के मानसून सत् ...
-
जनरल सेठ ने नेपाल में नौ पूर्व सैनिकों को 'योद्धा सेवा सम्मान' से किया सम्मानित
नई दिल्ली, गुरुवार, 20 अगस्त 2026। सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने न ...
