उपेंद्र कुशवाहा ने JDU से दिया इस्तीफा, नई पार्टी बनाने का किया ऐलान
पटना, सोमवार, 20 फ़रवरी 2023। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) नेता उपेंद्र कुशवाहा ने सोमवार कप प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि आज से एक नई राजनीतिक पारी की शुरुआत हो रही है। कुछ को छोड़कर JDU में हर कोई चिंता व्यक्त कर रहा था, निर्वाचित सहयोगियों के साथ बैठकर निर्णय लिया गया। नीतीश कुमार ने शुरुआत में अच्छा किया लेकिन अंत में जिस रास्ते पर वे चले वह उनके और बिहार के लिए बुरा है। हम लोगों ने तय किया है कि हम नया दल बनाएंगे और हम लोग उस दल के साथ आगे बढ़ेंगे। नई पार्टी का अध्यक्ष मुझे बनाया गया है। पार्टी का नाम राष्ट्रीय लोक जनता दल है।
Similar Post
-
मप्र : एक ही व्यक्ति के फोटो का दुरुपयोग कर 84 सिम कार्ड जारी, एजेंट गिरफ्तार
देवास/इंदौर, सोमवार, 30 मार्च 2026। मध्यप्रदेश के देवास में पुल ...
-
कृषि भूमि के तेजी से गैर कृषि भूमि में परिवर्तित किए जाने पर रास में जताई गई चिंता
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। देश में कृषि क्षेत्र की भूमि के ...
-
व्यक्तिगत डेटा गोपनीय रहेगा, किसी योजना का लाभ लेने के लिए इस्तेमाल नहीं होगा: जनगणना आयुक्त
नई दिल्ली, सोमवार, 30 मार्च 2026। भारत के महापंजीयक और जनगणना आय ...
