अजमेर विद्युत वितरण निगम की कार्रवाई : वन रक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में दोषी कर्मचारी राजकीय सेवा से बर्खास्त
जयपुर, बुधवार, 22 मार्च 2023। वनरक्षक भर्ती परीक्षा के पेपर लीक प्रकरण में दोषी पाए जाने पर अजमेर विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में कार्यरत तकनीकी सहायक दीपक शर्मा को विभागीय अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए बर्खास्त किया गया। निगम के प्रबंध निदेशक श्री एन एस निर्वाण ने बताया कि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा 12 नवंबर 2022 को वन रक्षक भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। जिसके पेपर लीक प्रकरण में लिप्त एवं पुलिस अनुसंधान में दोषी पाए जाने पर निगम कर्मचारी दीपक शर्मा को राजकीय सेवा से बर्खास्त किया गया। उन्होंने बताया कि बर्खास्त कर्मचारी सहायक अभियंता (पवस)कार्यालय , अजमेर विद्युत वितरण निगम रेलमगरा, राजसमंद में तकनीकी सहायक के पद पर कार्यरत था।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
