पूजा अर्चना के दौरान पांच युवक तालाब में डूबे
चेन्नई, बुधवार, 05 अप्रैल 2023। मंदिर से जुड़े एक अनुष्ठान के दौरान पांच युवक बुधवार को यहां एक तालाब में डूब गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब पुजारी तथा स्वयंसेवक तालाब में गए और अनुष्ठान के लिए एक घेरा बना लिया। इस दौरान एक व्यक्ति डूब गया और उसे बचाने की कोशिश में चार अन्य युवक भी डूब गए। पुलिस ने बताया कि राजस्व तथा पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों और बचाव सेवा कर्मियों की मदद से शवों को निकाला गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए क्रोमपेट सरकारी अस्पताल ले जाया गया है।
Similar Post
-
तेलंगाना में खाद्य मिलावट रोकने के लिए अलग एजेंसी बनेगी: मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी
हैदराबाद, मंगलवार, 31 मार्च 2026। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेव ...
-
आंध्र प्रदेश में एक और बस में आग लगी, कोई हताहत नहीं
विजयवाड़ा (आंध्र प्रदेश), मंगलवार, 31 मार्च 2026। आंध्र प्रदेश म ...
-
पश्चिम बंगाल चुनाव: भाजपा ने 13 और उम्मीदवार घोषित किए
नई दिल्ली, मंगलवार, 31 मार्च 2026। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ...
