नोएडा में मंदिर की ज्योत से आग लगी, कई फ्लैट चपेट में
नोएडा, बुधवार, 26 अप्रैल 2023। थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित गौर सिटी के एक ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर स्थित एक फ्लैट में बुधवार दोपहर को बालकनी में बनाए गए मंदिर की ज्योत से आग लग गई और कई अन्य फ्लैट तक फैल गई। मौके पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ियों ने तीसरी मंजिल तक पहुंच चुकी आग पर काबू पाया। मुख्य दमकल अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली गौर सिटी के गौर एवेन्यू 14 ब्लॉक की दूसरी मंजिल पर रहने वाले एक व्यक्ति के घर की बालकनी में बने मंदिर में दीपक जल रहा था। दीपक से मंदिर में लगे पर्दे में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। चौबे ने बताया कि आग ऊपर तीसरी मंजिल पर रहने वाले तीन लोगों के फ्लैट तक जा पहुंची। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। उन्होंने बताया कि इस घटना के चलते सोसाइटी में दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि आग से कोई हताहत नहीं हुआ।
Similar Post
-
सिक्किम ने नेपाल के लिए 35 सदस्यीय राहत दल भेजा
गंगटोक, सोमवार, 31 अगस्त 2026। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिं ...
-
कावेरी जल: तमिलनाडु के लिए 31 अगस्त तक तय मात्रा से अधिक पानी छोड़ा- कर्नाटक
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। कर्नाटक सरकार ने उच्चतम न्याय ...
-
उच्चतम न्यायालय ने तेजाब की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध को लेकर केंद्र से मांगा जवाब
नई दिल्ली, सोमवार, 31 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को क ...
