पंजाब : आप विधायक चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल

img

चंडीगढ़, रविवार, 30 नवम्बर 2026। पंजाब में चमकौर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक चरणजीत सिंह रविवार को यहां शिरोमणि अकाली दल (शिअद) में शामिल हो गए। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए टिकट नहीं मिलने के कुछ दिन बाद उन्होंने यह कदम उठाया। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी में शामिल होने पर चरणजीत सिंह का स्वागत किया। शिअद नेता एन के शर्मा ने कहा कि चरणजीत सिंह के पार्टी में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा। आम आदमी पार्टी की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद चरणजीत ने कहा था कि वह हर हाल में चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराकर सबको चौंका दिया था। आप ने चमकौर साहिब सीट से पंजाब में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी को उम्मीदवार बनाया है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement