दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, रविवार, 30 नवम्बर 2026। दिल्ली में रविवार सुबह वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 329 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। ‘समीर’ ऐप पर जारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली। राष्ट्रीय राजधानी के 54 निगरानी केंद्रों में से 44 में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई, जबकि दो केंद्रों में यह ‘गंभीर’ श्रेणी में रही। चांदनी चौक क्षेत्र में सबसे अधिक एक्यूआई 428 दर्ज किया गया। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, दिल्ली में न्यूनतम तापमान 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस मौसम के औसत तापमान से 0.4 डिग्री अधिक है।
मौसम विभाग ने दिन में आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। सुबह 8.30 बजे सापेक्षिक आर्द्रता 100 प्रतिशत दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच ‘खराब’, 301 से 400 के बीच ‘बेहद खराब’ और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर’ माना जाता है।
Similar Post
-
इतिहास हमें कट्टाबोम्मन के रूप में याद करेगा, एट्टप्पन के रूप में नहीं: स्टालिन
चेन्नई, रविवार, 30 नवम्बर 2026। द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के ...
-
पंजाब : आप विधायक चरणजीत सिंह शिरोमणि अकाली दल में शामिल
चंडीगढ़, रविवार, 30 नवम्बर 2026। पंजाब में चमकौर साहिब से आम आदम ...
-
दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में
नई दिल्ली, रविवार, 30 नवम्बर 2026। दिल्ली में रविवार सुबह वायु ग ...
