बीएसएफ ने राजस्थान में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास दो पाकिस्तानी मादक पदार्थ तस्करों को किया ढेर
बाड़मेर, मंगलवार, 02 मई 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त होने के संदेह में दो पाकिस्तानियों को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास मार गिराया। यह जानकारी आधिकारिक सूत्रों ने दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना सोमवार रात बाड़मेर में सीमाक्षेत्र के पास हुई। उन्होंने बताया कि तलाशी के बाद करीब तीन किलोग्राम संदिग्ध मादक पदार्थ जब्त किया गया। भारत के पश्चिमी क्षेत्र में पाकिस्तान के साथ लगभग 1,036 किलोमीटर लंबी सीमा राजस्थान से लगती है।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
