सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं

img

नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपये के रंगदारी मामले में शुक्रवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश हुईं। वह अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश गगनदीप सिंह की अदालत में सूचीबद्ध गवाह के रूप में पेश हुईं। मामले में अदालत की कार्यवाही फिलहाल जारी है। अदालत इससे पहले भी उन्हें दो बार तलब कर चुकी है। इससे पहले जब नोरा फतेही के वकील ने अदालत में उनकी पेशी से छूट देने का अनुरोध किया था, तब अदालत ने कहा था, ''इस मामले को हल्के में नहीं लिया जा सकता... गवाह होने के नाते आपको अदालत में पेश होना चाहिए था। आपका आचरण उचित नहीं है। अदालत को हल्के में न लें।''

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement