दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के न्यू आजादपुर इलाके में शुक्रवार सुबह कपड़ों की लेस की एक दुकान में आग लग गई, हालांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि सूचना मिलने पर दिल्ली अग्निशमन सेवा ने मौके पर दमकल की 16 गाड़ियां भेजीं। उन्होंने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब 8:40 बजे गीता बाल भवन स्कूल के पास शांतिपुर मोहल्ले की एक दुकान से मिली।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के अनुसार, दोपहर 12 बजे तक आग पर काबू पा लिया गया था। ‘पीटीआई-भाषा’ से बातचीत में बाजार प्रमुख अभय जैन ने बताया कि दुकान में कपड़ों पर लगाने वाली लेस का कारोबार होता है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने बताया कि आग लगने के समय दुकान बंद थी और अंदर कोई मौजूद नहीं था। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने भी बचाव एवं आग बुझाने के प्रयासों में सहयोग किया। जैन ने कहा कि राहत की बात है कि घटना में कोई घायल नहीं हुआ, लेकिन चार मंजिला इमारत में आग लगने के कारण आर्थिक नुकसान काफी अधिक होने की आशंका है।
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
