झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में बीजद उम्मीदवार दीपाली दास की जीत
भुवनेश्वर, शनिवार, 13 मई 2023। ओडिशा में झारसुगुड़ा विधानसभा उपचुनाव में सत्तारुढ़ बीजू जनता दल (बीजद) उम्मीदवार दीपाली दास ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के तंकाधर त्रिपाठी को 48 हजार से अधिक मतों के रिकॉर्ड अंतर से हराकर जीत हासिल की है। सुश्री दास को 1,07,003 वोट हासिल हुए, वहीं टांकाधर को 58,384 मत मिले। कांग्रेस उम्मीदवार पूर्व विधायक बीरेन पांडे के पुत्र कांग्रेस उम्मीदवार तरुण पांडे केवल 4,473 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे और उनकी जमानत जब्त हो गयी। बीजद के पूर्व विधायक एवं पूर्व स्वास्थ्य मंत्री नबकिशोर दास का गत 29 जनवरी को निधन होने के कारण झारसुगुड़ा सीट रिक्त थी और यहां उपचुनाव कराये गये। वर्ष 2019 में श्री नबा किशोर दास ने इस सीट से 45,699 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी। सुश्री दास ने उपचुनाव में और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 48,619 मतों के अंतर से सीट जीती थी।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
