महाराष्ट्र के 40 विधायकों का शिंदे पर 2,000 का नोटबंदी ना कराने का दबाव: संजय राउत
मुंबई, सोमवार, 22 मई 2023। महाराष्ट् में शिवसेना (उद्धव गुट) के प्रवक्ता एवं सांसद संजय राउत ने रविवार को आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य विधानसभा के 40 विधायकों के पास 2,000 रुपये के नोटों की 50 पेटियां हैं, लेकिन उन्होंने किन्हीं के नामों का खुलासा नहीं किया। मीडियाकर्मियों से बात करते हुए, श्री राउत ने आरोप लगाया कि 2,000 रुपये के नोटों को चलन से वापस लेने वाले आरबीआई के फैसले के बाद ये 40 विधायक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर इन नोटों को बदलवाने का दबाव डाल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरबीआई के इस फैसले ने उन सभी विधायकों को चौंका दिया है और वे मुख्यमंत्री पर नोट बदलने के लिए दबाव बना रहे हैं और उनकी भीड़ बढ़ने वाली है।
उन्होंनें वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि काला धन महाराष्ट्र की मौजूदा सरकार एवं भाजपा का है और आम नागरिकों के पास 2,000 रुपये के नोट नहीं हैं। उन्होंने आरबीआई के निर्णय की आलोचना करते हुए कहा कि 2016 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 और 1,000 रुपये के सभी नोटों को बंद किया था जिसके बाद बैंकों की कतारों में खड़े लगभग 4,000 लोगों की मौत हो गई थी। उन्होंने इसे गलत रूप से की गई हत्या करार देते हुए पूछा कि क्या आप इसके लिए प्रायश्चित करने जा रहे हैं?
Similar Post
-
दिल्ली : अवैध पटाखे बेचने के आरोप में एक व्यक्ति पकड़ा गया, 8.5 किलो पटाखे जब्त
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। दिल्ली पुलिस ने उत्तर-पूर् ...
-
दिल्ली में दुकान में लगी आग, 16 दमकल गाड़ियों ने पाया काबू
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली क ...
-
सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े रंगदारी मामले में नोरा फतेही दिल्ली की अदालत में पेश हुईं
नई दिल्ली, शुक्रवार, 06 नवम्बर 2026। अभिनेत्री नोरा फतेही कथित ...
