जम्मू-कश्मीर: सुरक्षा बलों मिली सफलता, मुठभेड़ में एक आतंकवादी को किया ढेर
राजौरी/जम्मू, शुक्रवार, 02 जून 2023। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में शुक्रवार सुबह एक आतंकवादी मारा गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। रक्षा विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि राजौरी के पास दासल गुर्जन के वन क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों के मद्देनजर सेना और पुलिस ने बृहस्पतिवार व शुक्रवार की दरमियानी रात को घेराबंदी की तथा तलाश अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि आतंकवादियों के सुरक्षा बलों पर गोली चलाने के बाद अभियान मुठभेड़ में तब्दील हो गया। सुरक्षा बलों ने भी जवाबी कार्रवाई की और दोनों पक्षों के बीच रातभर गोलीबारी जारी रही। जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि मुठभेड़ अभी जारी है और इसमें एक आतंकवादी मारा गया है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
