महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर 205 सिख तीर्थयात्री पाकिस्तान जाएंगे
चंडीगढ़/अमृतसर, शनिवार, 17 जून 2023। महाराजा रणजीत सिंह की पुण्यतिथि के मौके पर आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सिख तीर्थयात्रियों का जत्था 21 जून को पाकिस्तान रवाना होगा। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बताया कि पाकिस्तान जाने के लिए 205 तीर्थयात्रियों को वीजा मिला है और यह जत्था 21 जून को पाकिस्तान रवाना होगा। एसजीपीसी के सचिव प्रताप सिंह ने एक बयान में कहा कि लाहौर में गुरुद्वारा देहरा साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने और पाकिस्तान में अन्य सिख तीर्थस्थलों पर जाने के लिए कुल 276 लोगों ने आवेदन भेजा था जिनमें से 205 को वीजा मिला है। उन्होंने बताया कि यह ‘जत्था’ विभिन्न गुरुद्वारों का दौरा करने के बाद 29 जून को गुरुद्वारा देहरा साहिब लाहौर में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होगा और 30 जून को वापस भारत लौटेगा।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
