मुख्यमंत्री गहलोत ने दी मंजूरी
- गोडवाड़ देसुरी-पाली में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व होगा विकसित
- सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में होंगे विकास कार्य
जयपुर, बुधवार, 21 जून 2023। राज्य सरकार प्रदेश में वन क्षेत्र विकास एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रतिबद्ध है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पाली के गोडवाड़ देसुरी में लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित करने तथा सिरोही के संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेड़ा में विभिन्न विकास कार्यों के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। श्री गहलोत ने इन कार्यों के लिए लगभग 5.15 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति दी है। गोडवाड़ देसुरी में 2 करोड़ रुपए की लागत से लेपर्ड कन्जर्वेशन रिजर्व विकसित किए जाने के कार्य होंगे। साथ ही, संरक्षित वन क्षेत्र वाडाखेडा में 3.15 करोड़ रुपए की लागत से विकास एवं सुदृढ़ीकरण के कार्य कराए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री द्वारा बजट वर्ष 2023-24 में इन कार्यों के लिए घोषणा की गई थी।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
