ईडी ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धनशोधन के मामले में की छापेमारी
मुंबई, बुधवार, 21 जून 2023। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति सुजीत पाटकर के खिलाफ धन शोधन के एक मामले में बुधवार को मुंबई में 15 स्थानों पर छापेमारी की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पाटकर और उसके तीन सहयोगियों ने महामारी के दौरान कोविड-19 क्षेत्र अस्पतालों के प्रबंधन के लिए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के ठेके कथित रूप से फर्जी तरीके से हासिल किए थे। उन्होंने कहा कि कोविड-19 अस्पताल प्रबंधन के ठेकों के संबंध में बीएमसी के कुछ अधिकारियों और भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारी संजीव जायसवाल सहित अन्य लोगों के परिसरों पर ये छापेमारी की जा रही है। यहां आजाद मैदान थाने में लाइफलाइन हॉस्पिटल मैनेजमेंट सर्विसेज कंपनी, पाटकर और उसके तीन सहयोगियों के खिलाफ पिछले साल अगस्त में जालसाजी का मामला दर्ज किया गया था। अधिकारी ने कहा कि प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने धनशोधन के पहलू से जांच के लिए मामला दर्ज किया था। बीएमसी आयुक्त इकबाल सिंह चहल महामारी के दौरान स्वास्थ्य सुविधाओं के ठेके देने में कथित अनियमितताओं के संबंध में इस साल जनवरी में ईडी के सामने पेश हुए थे। सुजीत पाटकर शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत के करीबी माने जाते हैं।
Similar Post
-
झारखंड: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम जमानत पर जेल से रिहा
रांची, बुधवार, 14 मई 2026। झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम बृह ...
-
मुंबई हवाई अड्डे पर 5.70 करोड़ के हीरे की तस्करी के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
मुंबई, बुधवार, 14 मई 2026। राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) ने मुं ...
-
ओडिशा में पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगीं
भुवनेश्वर, बुधवार, 14 मई 2026। ओडिशा में बृहस्पतिवार को पेट्रोल ...
