कुलगाम में सुरक्षा बलों ने एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया, एक पुलिसकर्मी घायल
श्रीनगर, मंगलवार, 27 जून 2023। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने मुठभेड़ में एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुठभेड़ के दौरान एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने कहा कि कुलगाम के हुवरा उस समय मुठभेड़ शुरू हुई, जब आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों की संयुक्त टीमों ने सोमवार रात घेराबंदी और तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस ने कहा, ''शुरुआती गोलीबारी में एक पुलिसकर्मी घायल हो गया। वहीं इस दौरान एक स्थानीय आतंकवादी को मार गिराया गया।'' उन्होंने कहा कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और समूह संबद्धता स्थापित की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मुठभेड़ स्थल से हथियार और गोला-बारूद सहित आपत्तिजनक सामग्रियां बरामद की गई है। उन्होंने कहा, ''तलाशी अभियान जारी है।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
