राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित
नई दिल्ली, गुरुवार, 06 जुलाई 2023। कांग्रेस आलाकमान की राजस्थान के आगामी विधानसभा चुनाव और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत तथा पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच जारी सियासी घमासान के मद्देनजर पार्टी नेता राहुल गांधी की यहां होने वाले प्रेस कॉन्फ्रेंस को स्थगित कर दिया गया है। कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि श्री गांधी की आज साढ़े तीन बजे यहां पार्टी मुख्यालय में होने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस स्थगित कर दी गई है। श्री गांधी अब शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।
पार्टी की राजस्थान इकाई में जारी विवाद सुलझाने को हाईकमान की यहां बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, पूर्व अध्यक्ष गांधी, पार्टी महासचिव संगठन केसी वेणुगोपाल, राजस्थान के प्रभारी महासचिव सुखविंदर सिंह रंधावा, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी और सचिन पायलट सहित कई प्रमुख नेता शामिल हुए। बैठक में श्री गहलोत ने जयपुर से वर्चुअल रूप से हिस्सा लिया।
Similar Post
-
लोगों का आरोप है कि गांदेरबल में हुई मुठभेड़ फर्जी थी: महबूबा
श्रीनगर, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (प ...
-
पालम में एलपीजी रिफिलिंग गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
नई दिल्ली, गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। दिल्ली पुलिस ने दक्षिण-पश्च ...
-
गौतम अदाणी ने अयोध्या में परिवार के साथ राम मंदिर में पूजा-अर्चना की
अयोध्या (उप्र), गुरुवार, 02 अप्रैल 2026। अदाणी समूह के अध्यक्ष गौ ...
