चीन से बातचीत के लिए हमेशा तैयार, तिब्बत की आजादी नहीं मांग रहे: दलाई लामा
धर्मशाला, शनिवार, 08 जुलाई 2023। तिब्बत के आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा ने चीन से बातचीत की शनिवार को इच्छा जताई, साथ ही स्पष्ट किया कि वह चीन से तिब्बत की आजादी की मांग नहीं कर रहे हैं। दिल्ली के लिए रवाना होने से पहले कांगड़ा हवाईअड्डे पर उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ”चीन बदल रहा है और उसे अब यह अहसास हो चुका है कि तिब्बत के लोग बहुत शक्तिशाली हैं।” उन्होंने कहा, ”तिब्बत की समस्या से निपटने के लिए वह (चीन) मुझसे संपर्क करना चाहते हैं और मैं भी बिल्कुल तैयार हूं।” एक सवाल के जवाब में दलाई लामा ने कहा, ”मैं चीन के साथ बातचीत के लिए हमेशा तैयार हूं और वर्षों पहले यह स्पष्ट कर चुका हूं कि हम पूर्ण आजादी नहीं मांग रहे हैं। हम चीन गणराज्य का हिस्सा रहेंगे।’’ तिब्बती आध्यात्मिक गुरु लद्दाख के लिए रवाना होने से पहले दो दिन दिल्ली में ही रुकेंगे।
Similar Post
-
दिल्ली हवाई अड्डे पर चार करोड़ रुपये मूल्य का मादक पदार्थ बरामद, दो लोग गिरफ्तार
नई दिल्ली, मंगलवार, 13 मई 2026। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष् ...
-
नीट प्रश्नपत्र लीक : आरोपी शुभम खैरनार को दो दिन की सीबीआई हिरासत में भेजा गया
मुंबई, मंगलवार, 13 मई 2026। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई स्थित ए ...
-
शिमला में आग लगने से 20 से ज्यादा दुपहिया वाहन और एक कार जलकर खाक
शिमला, मंगलवार, 13 मई 2026। बुधवार सुबह करीब सवा नौ बजे शिमला की ...
