डोडा में दो बार भूकंप के झटके महसूस किये गये
जम्मू, सोमवार, 10 जुलाई 2023। जम्मू एवं कश्मीर के डोडा जिले में सोमवार सुबह पांच मिनट के अंतराल पर दो बार हल्के भूकंप के झटके महसूस किये गये। अधिकारियों ने आज यहां बताया कि सुबह 0538 मिनट पर आये भूंपक की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.9 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.68 डिग्री देशांतर पर गहराई 10 किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इस बीच, सुबह 0543 बजे आये दूसरे भूकंप की रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 3.6 मापी गई। भूकंप का केंद्र 33.15 डिग्री अक्षांश और 75.7 डिग्री देशांतर पर आठ किलोमीटर की गहराई में स्थित था। उन्होंने बताया कि उधमपुर, जम्मू और श्रीनगर शहरों में भी हल्के झटके महसूस किये गये है। डोडा के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि भूकंप के कारण अब तक किसी के घायल होने या किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
पुडुचेरी: अंबालगन को अस्थायी विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त किया गया
पुडुचेरी, शुक्रवार, 15 मई 2026। पुडुचेरी के उपराज्यपाल के. कैला ...
-
तृणमूल कांग्रेस ने पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने पर सरकार को घेरा, आर्थिक कुप्रबंधन का आरोप लगाया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 15 मई 2026। तृणमूल कांग्रेस ने शुक्रवार को ...
-
चेन्नई में एलपीजी रिसाव के कारण विस्फोट, कोई हताहत नहीं
चेन्नई, शुक्रवार, 15 मई 2026। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के अंब ...
