सुप्रीम कोर्ट शिवसेना चुनाव चिन्ह विवाद पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगा
नई दिल्ली, सोमवार, 10 जुलाई 2023। उच्चतम न्यायालय महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे धडे को शिवसेना और चुनाव चिन्ह 'तीर-धनुष' की मान्यता देने संबंधी चुनाव आयोग के फैसले को चुनौती देने वाली पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई करेगा। मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पी एस नरसिम्हा की पीठ ने सोमवार को श्री ठाकरे की गुहार पर उनकी याचिका पर 31 जुलाई को सुनवाई के लिए के लिए सहमति व्यक्त करते हुए मामले को सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया।
शीर्ष अदालत के समक्ष शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) नेता उद्धव ठाकरे के पक्षकार अधिवक्ता ने विशेष उल्लेख के दौरान मामले महत्वपूर्ण बताते हुए इस पर शीघ्र सुनवाई का अनुरोध किया। चुनाव आयोग ने 17 फरवरी 2023 को श्री शिंदे धडे को वास्तविक शिवसेना के तौर पर मान्यता देने के साथी पार्टी का चुनाव चिन्ह धनुष और तीर उन्हें इस्तेमाल करने की मंजूरी दी थी। चुनाव आयोग ने अपने फैसले श्री ठाकरे घड़े को शिवसेना (बाला साहब ठाकरे) और चुनाव चिन्ह के तौर पर 'जलती मशाल' इस्तेमाल करने की अनुमति दी थी। गौरतलब है कि इससे पहले मुख्य न्यायाधीश चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली तीन सदस्यीय पीठ ने तब चुनाव आयोग के आदेश पर रोक लगाने से इनकार कर दिया था।
Similar Post
-
सीट चयन में पारदर्शिता की कमी, पार्टी हितों से समझौता: कांग्रेस सांसद जोतिमणि
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। करूर से कांग्रेस सांसद एस. जोतिमण ...
-
मणिपुर में चार प्रतिबंधित संगठनों के सात उग्रवादी गिरफ्तार
इंफाल, शनिवार, 28 मार्च 2026। मणिपुर में सुरक्षा बलों ने चार प्र ...
-
तमिलनाडु विस चुनाव: अन्नाद्रमुक ने एनजेपी को एक सीट आवंटित की
चेन्नई, शनिवार, 28 मार्च 2026। तमिलनाडु में मुख्य विपक्षी दल अन ...
