मुख्यमंत्री मान ने प्रधानमंत्री से अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की अपील की
चंडीगढ़, गुरुवार, 20 जुलाई 2023। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर परेड कराए जाने की कथित घटना की बृहस्पतिवार को निंदा की और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से यह ‘‘जघन्य अपराध’’ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपील की। चार मई का यह वीडियो बुधवार को सामने आने के बाद से मणिपुर के पहाड़ी क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि विरोधी पक्ष के कुछ व्यक्ति एक समुदाय की दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं।
‘इंडिजीनियस ट्राइबल लीडर्स फोरम’ (आईटीएलएफ) के बृहस्पतिवार को प्रस्तावित मार्च से एक दिन पहले यह वीडियो सामने आया है। मान ने बृहस्पतिवार को ट्वीट किया कि इस प्रकार की घटनाओं को ‘‘हमारे समाज में बर्दाश्त नहीं’’ किया जा सकता। मान ने कहा, ‘‘मणिपुर की घटना बेहद शर्मनाक है और इसकी जितनी निंदा की जाए, कम है…हमारे समाज में इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं की जा सकती।’’ मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘मैं प्रधानमंत्री जी से अपील करता हूं कि इस घिनौनी वारदात को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त और मिसाल कायम करने वाली कार्रवाई होनी चाहिए…साथ ही मणिपुर के हालात पर भी ध्यान देने की जरूरत है, जो दिन-ब-दिन बिगड़ते जा रहे हैं…।’’
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
