सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड: गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाया गया
नई दिल्ली, मंगलवार, 01 अगस्त 2023। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में कथित तौर पर शामिल गैंगस्टर सचिन बिश्नोई को अजरबैजान से भारत लाया गया है। दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा के अधिकारी मामले में प्रगति पर नजर रखने के लिए अजरबैजान की राजधानी बाकू गए थे। अधिकारियों ने बताया कि बिश्नोई उर्फ सचिन थापन को बाकू से सफलतापूर्वक प्रत्यर्पित कराया गया। सिद्धू मूसेवाला के नाम से पहचाने जाने वाले शुभदीप सिंह सिद्धू की 29 मई 2022 को पंजाब के मानसा जिले में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
Similar Post
-
उप्र विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक कमाल अख्तर ने दिया इस्तीफा
लखनऊ, मंगलवार, 30 जून 2026। उत्तर प्रदेश विधानसभा में समाजवादी ...
-
कर्नाटक: सरकारी अस्पताल के ऑपरेशन थिएटर में मामूली आग लगी, कोई हताहत नहीं
दावणगेरे (कर्नाटक), मंगलवार, 30 जून 2026। दावणगेरे के चिगतेरी जि ...
-
त्रुटियों से भरी पाठ्यपुस्तक के कारण बच्चों का भविष्य दांव पर: नवीन पटनायक
भुवनेश्वर, मंगलवार, 30 जून 2026। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष न ...
