10 अगस्त को कोटा में इंदिरा गांधी स्मार्ट फोन योजना के शिविरों का आगाज, सीएम गहलोत करेंगे वर्चुअल शुभारंभ
कोटा, शुक्रवार, 04 अगस्त 2023। राजस्थान के कोटा में राज्य सरकार की बजट घोषणा के अनुरूप चिरंजीवी परिवारों की महिला मुखिया को इन्टरनेट कनेक्टिविटी के साथ स्मार्ट फोन उपलब्ध करवाने के लिए 10 अगस्त को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की ओर से शिविरों का वर्चुअल शुभारंभ किया जायेगा। जिला कलक्टर ओ पी बुनकर ने बताया कि इन शिविरों के लिए पात्र लाभार्थियों को एसएमएस एवं पर्ची के माध्यम से किस दिन शिविर में आना है, के संबंध में शिविर के 2 दिवस पूर्व सूचित किया जायेगा। साथ ही महिलाएं अपनी पात्रता की स्थिति स्वयं घर बैठे देख सकती हैं।
यदि किसी लाभार्थी को पात्रता संबंधी कोई आपत्ति हो तो वह अपना रजिस्ट्रेशन 181 पर कॉल कर करवा सकती है जिसे राज्य स्तर पर जांच जा कर सही पाए जाने की स्थिति में पात्रता सूची में सम्मिलित किया जायेगा। आगे ओ पी बुनकर ने बताया कि जिन लाभार्थियों को एसएमएस एवं पर्ची द्वारा सूचित किया गया हो वो ही नियत तिथि पर कैम्प में आएं।
लाभार्थी अपने साथ स्मार्टफोन जिसमें उसी नंबर का सिम हो जो नंबर उनके जनाधार से लिंक हो, आवश्यक रूप से अपने साथ लाएं। लाभार्थी जनाधार, आधार एवं पैन कार्ड (यदि हो) अवश्य अपने साथ लाएं। कोई महिला स्वयं को पात्र मानती है एवं उन्हें शिविर में आने के लिए एसएमएस अथवा पर्ची के माध्यम सूचित नहीं किया गया हो तो वो घर बैठे इसके लिए अपनी उम्मीदवारी का पंजीयन 181 नंबर पर कॉल कर करवा सकती है जिसे राज्य स्तर पर सत्यापित कर पात्र पाए जाने पर लाभार्थियों की सूची में राज्य स्तर से सम्मिलित कर सूचित किया जायेगा।
जिन लाभार्थियों की उम्र 18 वर्ष से कम है वे जनाधार की मुखिया को भी आधार सहित अवश्य अपने साथ लाएं ताकि मुखिया के ई-वॉलेट में राशि हस्तांतरित की जा सके। आगे ओ पी बुनकर ने बताया कि इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजनांतर्गतएकल नारी, विधवा, राजकीय महाविद्यालय की छात्राएं, राजकीय आईटीआई, तकनीकी महाविद्यालय की छात्राएं, राजकीय पोलोटेक्निक महाविद्यालय की छात्राएं, महात्मा गांधी रोजगार योजना में 100 दिवस कार्य कर चुकी महिलाएं, इंदिरा गांधी रोजगार योजना में 50 दिवस कार्य कर चुकी महिलाएं, राजकीय संस्कृत महाविद्यालय की छात्राएं, कक्षा 9 से 12 की सरकारी विद्यालयों की छात्राओं को मोबाइल फ़ोन मय डेटा प्लान वितरित किये जा रहे हैं।
Similar Post
-
सुनेत्रा अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी का हो सकता है अस्तित्व समाप्त : राउत
मुंबई, शनिवार, 30 मई 2026। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे के नेतृत् ...
-
दिल्ली के कूलर कारखाने में लगी आग, नौ मजदूरों को सुरक्षित निकाला गया
नई दिल्ली, शनिवार, 30 मई 2026। बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना औद्य ...
-
सांसद अभिषेक बनर्जी के काफिले पर हमला, सुरक्षाकर्मियों ने घेराबंदी कर सुरक्षित निकाला
कोलकाता, शनिवार, 30 मई 2026। पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार ...
