बीएसएफ ने तरन तारन में पाकिस्तानी घुसपैठिया मार गिराया
जालंधर, शुक्रवार, 11 अगस्त 2023। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने एक बार फिर देश विरोधी तत्वों की भारतीय सीमा में घुसने की नापाक कोशिश को नाकाम करते हुए पंजाब के जिला तरन तारन में आज एक पाकिस्तानी घुसपैठिये को मार गिराया। बीएसएफ पंजाब फ्रंटियर के जनसंपर्क अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह के समय, सीमा सुरक्षा बल के सतर्क जवानों ने जिला तरन तारन के अंतर्गत सीमावर्ती गांव थेकलां के पास वाले क्षेत्र में, सीमा बाड़ के आगे एक पाकिस्तानी घुसपैठिये की संदिग्ध गतिविधि देखी। उन्होंने बताया कि जवानों ने घुसपैठिए को चेतावनी दी लेकिन वह नहीं रुका और आगे बढ़ता रहा। आसन्न खतरे को भांपते हुए बीएसएफ जवानों ने आत्मरक्षा में उसपर गोलीबारी की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
Similar Post
-
उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन ने नशा-मुक्त भारत बनाने के लिए सामूहिक प्रयास का आह्वान किया
बेंगलुरु, रविवार, 28 जून 2026। उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन न ...
-
इटावा में शिव मंदिर का निर्माण पूरा होने के बाद, मैं अयोध्या जाऊंगा: अखिलेश
प्रयागराज (उप्र), रविवार, 28 जून 2026। समाजवादी पार्टी (सपा) के रा ...
-
उद्धव ने बागी सांसदों को अयोग्य ठहराने की मांग की, कहा- दल-बदल एक बड़ी साजिश का हिस्सा
परभणी, रविवार, 28 जून 2026। शिवसेना (उबाठा) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने ...
