आतंकवादी साजिश मामले में आठ स्थानों पर छापेमारी
श्रीनगर, शुक्रवार, 18 अगस्त 2023। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने शुक्रवार को आतंकी साजिश मामले में आठ स्थानों पर छापेमारी शुरू की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक आरसी 5/2022/एनआईए/जेएमयू मामले में आठ स्थानों पर तलाशी चल रही है। ये मामले भौतिक और साइबरस्पेस दोनों में साजिश रचने और प्रतिबंधित आतंकवादी संगठनों द्वारा जम्मू-कश्मीर में बम, आईईडी और छोटे हथियारों के साथ हिंसक आतंकवादी हमले करने की योजना से संबंधित है। उन्होंने बताया कि ये मामले आतंकवादी संगठनों द्वारा स्थानीय युवाओं और भूमिगत कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर जम्मू कश्मीर में शांति एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए आतंक और हिंसा के कृत्यों को अंजाम देने की एक बड़ी साजिश का हिस्सा हैं।
Similar Post
-
केरलम सरकार पंजीकृत मछुआरों की प्राकृतिक मौत को कवर करने के लिए बीमा योजना शुरू करेगी
तिरंवनतपुरम, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। केरलम सरकार पंजीकृत मछु ...
-
बंगाल एसआईआर: मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने से जुड़ी 37 लाख से अधिक अपील लंबित
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। निर्वाचन आयोग ने उच्चतम न् ...
-
डूसू चुनाव: पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण रहा, प्राचार्यों ने बड़ी घटना से इनकार किया
नई दिल्ली, शुक्रवार, 18 सितंबर 2026। दिल्ली विश्वविद्यालय छात् ...
