बागले होंगे ऑस्ट्रेलिया में नये भारतीय उच्चायुक्त
नई दिल्ली, बुधवार, 13 सितम्बर 2023। श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले को आस्टेलिया में नया भारतीय उच्चायुक्त नियुक्त किया गया है। विदेश मंत्रालय के अनुसार 1992 बैच के भारतीय विदेश सेवा के अधिकारी श्री बागले इससे पूर्व विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता और प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात रह चुके हैं। वह पाकिस्तान में भारत के उप उच्चायुक्त भी रह चुके हैं। बागले को जुलाई 2020 में श्रीलंका में उच्चायुक्त बनाया गया था। उनकी नयी नियुक्ति कार्यभार संभालने के समय से प्रभावी होगी।
Similar Post
-
चमोली सुरंग हादसे में सात लोगों की मौत, तीन लापता लोगों की तलाश जारी
गोपेश्वर (उत्तराखंड), शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। उत्तराखंड के चमो ...
-
मुख्यमंत्री उमर ने जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावे को लेकर पाकिस्तान को आड़े हाथ लिया
श्रीनगर, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। जम्मू कश्मीर के नदी जल पर दावा ...
-
कोयले की मांग 2030 तक 1.6 अरब टन तक पहुंचने का अनुमान : सचिव
मुंबई, शुक्रवार, 14 अगस्त 2026। केंद्रीय कोयला सचिव विक्रम देव ...
