एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन सहित पावर कोच पटरी से उतरे, कोई हताहत नहीं
भोपाल, शनिवार, 16 सितम्बर 2023। दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से महाराष्ट्र के मिरज जंक्शन जा रही एक एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन और पावर कोच शनिवार सुबह मध्य प्रदेश में रतलाम-दाहोद रेल खंड के बीच पटरी से उतर गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने कहा, “ट्रेन संख्या 12494 (हजरत निजामुद्दीन और मिरज जंक्शन के बीच चलने वाली दर्शन एक्सप्रेस) का इंजन और पावर कोच पटरी से उतर गए।” मीना ने बताया कि रतलाम मंडल की चिकित्सा और दुर्घटना राहत ट्रेन घटनास्थल पर पहुंच गई हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग पर ट्रेन परिचालन बहाल करने का काम जारी है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि घटना भोपाल से करीब 320 किलोमीटर दूर मध्य प्रदेश के झाबुआ जिले में अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के पास हुई।
Similar Post
-
मुख्यमंत्री विजय अपनी मेज पर मौजूद भ्रष्टाचार की फाइलों पर कार्रवाई करेंः उदयनिधि
चेन्नई, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। तमिलनाडु विधानसभा में विपक्ष क ...
-
भारत का 2030 तक 30 गीगावाट पॉलीसिलिकॉन विनिर्माण क्षमता का लक्ष्य: सचिव
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। देश में सौर उपकरणों के घरेलू ...
-
करोल बाग में ध्वस्तीकरण के दौरान इमारत गिरी, एक की मौत, दो जख्मी
नई दिल्ली, शुक्रवार, 21 अगस्त 2026। मध्य दिल्ली के करोल बाग इलाक ...
