नोएडा में खाना बनाते समय आग लगने से तीन झुग्गियां खाक
नोएडा (उत्तर प्रदेश), रविवार, 01 अक्टूबर 2023। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के नोएडा में रविवार सुबह एक झुग्गी बस्ती में खाना बनाते समय आग लग गई और लपटें तीन अन्य झुग्गियों तक फैल गईं। अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मुख्य अग्निशमन अधिकारी प्रदीप कुमार चौबे ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि घटना नोएडा के सेक्टर-63 थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव की है। चौबे ने बताया कि सुबह करीब छह बजे गांव की झुग्गी बस्ती में खाना बनाते समय अचानक आग लग गई। धीरे-धीरे आग ने तीन अन्य झुग्गियों को भी चपेट में ले लिया। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की दो गाड़ियां और स्थानीय पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
Similar Post
-
फडणवीस से वार्ता के निमंत्रण के बाद राकांपा ने कृषि ऋण माफी को लेकर आंदोलन स्थगित किया
छत्रपति संभाजीनगर, सोमवार, 29 जून 2026। राष्ट्रवादी कांग्रेस प ...
-
महाराष्ट्र टीईटी प्रश्नपत्र लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठी
मुंबई, सोमवार, 29 जून 2026। महाराष्ट्र विधान परिषद में विपक्षी ...
-
पुरी में देव स्नान पूर्णिमा का भव्य आयोजन
- 108 घड़ों के जल से हुए भगवान जगन्नाथ के दर्शन, लाखों भक्त हुए भाव ...
