उच्चतम न्यायालय ने की संजीव भट्ट की याचिकाएं खारिज
नई दिल्ली, मंगलवार, 03 अक्टूबर 2023। उच्चतम न्यायालय ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी संजीव भट्ट पर अदालत का समय बर्बाद करने के एवज में गुजरात उच्च न्यायालय अधिवक्ता संघ के खाते में तीन लाख रुपए जमा करने का आदेश देते हुए मंगलवार को उनकी तीन याचिकाएं खारिज कर दीं। न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति राजेश बिंदल की पीठ ने भट्ट के एक ही मसले पर बार-बार शीर्ष अदालत के समक्ष याचिकाएं दायर करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अदालत का समय बर्बाद करने पर यह आदेश पारित किया।
पीठ ने उनकी तीन याचिकाओं पर एक- एक लाख रुपए (अदालत का समय बर्बाद करने के एवज में) देने का आदेश दिया। यह मामला नशीले पदार्थों को अवैध तरीके से रखने का गलत आरोप लगाते हुए एक वकील को कथित तौर पर फंसाने के आरोप से जुड़ा हुआ है। वर्ष 2018 से जेल में बंद भट्ट के खिलाफ इस मामले में निचली अदालत में चल रही सुनवाई को किसी अन्य अदालत में स्थानांतरित करने की उनकी गुहार उच्च न्यायालय द्वारा खारिज किए जाने के बाद उन्होंने शीर्ष अदालत का बार बार दरवाजा खटखटा था।
Similar Post
-
दक्षिण मुंबई में आयकर कार्यालय की इमारत में आग, लोगों को निकाला गया बाहर
मुंबई, सोमवार, 17 अगस्त 2026। दक्षिण मुंबई के चर्चगेट में आयकर क ...
-
बंगाल एसटीएफ ने कोलकाता में आईएसआई के ‘एजेंट’ के संदिग्ध सहयोगी को गिरफ्तार किया
कोलकाता, सोमवार, 17 अगस्त 2026। पश्चिम बंगाल पुलिस के विशेष कार ...
-
भोगपुरम हवाई अड्डे पर वाणिज्यिक उड़ान सेवाएं शुरू
विजयनगरम (आंध्र प्रदेश), सोमवार, 17 अगस्त 2026। आंध्र प्रदेश के भ ...
